थान सैरपुर पुलिस ने शातिर अभियुक्त किया गिरफ्तार
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। पुलिस के मुताबिक सूचना मिली कि उमरभारी गांव में जमीन की नपाई को लेकर दो पक्षो के लोग एकत्रित है और विवाद होने की सम्भावना है।पुलिस के मुताबिक शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत उ0नि0 कुलदीप सिंह बालियान मय हमराह कर्मचारीगण के उमरभारी गांव में बाबा ट्रेडर्स के पास पहुंचे तो देखा कि दोनो पक्षो के काफी लोग खडे है पुलिसबल को देखकर उन्ही खड़े लोगो में से सफेद पैन्ट व पीली शर्ट पहना एक व्यक्ति सकपकाया तो पुलिस बल द्वारा सिखलाये हुए तरीके से एक बारगी दबिश देकर आवश्यक बल का प्रयोग करते हुए सफेद पैन्ट पीली शर्ट पहने व्यक्ति को पकड़ लिया गया पकडे गये व्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम कौशलेन्द्र सिंह पुत्र बीरपाल सिहं निवासी ग्राम खतीरपुर पोस्ट बिरुआ थाना बालामऊ जिला हरदोई बताया।

