*थाना गौराबादशाहपुर पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से एक तमंचा .315 बोर व एक जिन्दा कारतुस .315 बोर बरामद किया गया
जौनपुर: डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) श्री बृजेश कुमार के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी केराकत श्रीमती प्रतिमा वर्मा के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष श्री बृजेश कुमार गुप्ता के निर्देश के क्रम मे अभियुक्त इमरान उर्फ जितेन्द्र पुत्र जिन्तू नट निवासी आरा थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर को दिनांक -07.04.2024 को नाजायज तमंचा व कारतुस के साथ आरा तिराहे पर खड़ा होने की मुखबीरी सूचना पर उ0नि0 धर्मेन्द्र दत्त व उ0नि0 राजेश राम मय द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया । जिसके जामा तलाशी से एक नाजायज तमंचा .315 बोर व एक जिन्दा कारतुस .315 बोर बरामद किया गया । फर्द बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 079/2024 धारा 3/25 ARMS ACT थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय मे प्रस्तुत किया जा रहा है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता -*
1.इमरान उर्फ जितेन्द्र पुत्र जिन्तू नट निवासी आरा थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।
*आपराधिक इतिहास –*
1. मु0अ0सं0 538/16 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
2. मु0अ0सं0 70/23 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
3. मु0अ0सं0 79/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर ।
*बरामदगी –*
1. तमंचा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर ।
*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*
1.उ0नि0 श्री धर्मेन्द्र दत्त थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
2.उ0नि0 श्री राजेश राम थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
3.हे0का0 उमाशंकर सिंह थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
4.का0 मनीष चौधरी थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।

