जौनपुर 11 जुलाई 2024 (सू०वि०)- जिला उद्यान अधिकारी सीमा सिंह राणा ने अवगत कराया है कि लोहिया पर्यावरणीय उद्यान पार्क जौनपुर के बाउड्रीवाल के बाहर 03 फूड कोर्ट व 02 इन्टरटेनमेन्ट जोन बनाये जाने का निर्णय “जिला उद्यान विकास समिति की बैठक में लिया गया है। जिस हेतु खुली बोली के माध्यम से नीलामी निविदा आमंत्रित की जाती है, खुली बोली में प्रतिभाग करने वाले निविदादाता 22 जुलाई, 2024 को विकास भवन/सभागार में समय अपरान्ह 1:00 बजे नीलामी समिति के समक्ष उपस्थित होकर अपनी बोली बोल सकते है। नीलमी की सम्पूर्ण जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी, जौनपुर से सम्पर्क कर प्राप्त की जा सकती है।

