लखनऊ थाना आलमबाग पुलिस टीम द्वारा मुकदमा वादी की फल की दुकान को जान-बूझकर आग लगा देने के आरोपी 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

थाना आलमबाग पुलिस टीम द्वारा मुकदमा वादी की फल की दुकान को जान-बूझकर आग लगा देने के आरोपी 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। थाना आलमबाग पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 128/2024 अन्तर्गत धारा 326 (जी) बी0एन0एस0 में नामजद वांछित अभियुक्त शिवनाथ उर्फ बाबा पुत्र स्व० रामनाथ निवासी टेढी पुलिया थाना आलमबाग जनपद लखनऊ उम्र 25 वर्ष को सीपीएच तिराहे थाना क्षेत्र आलमबाग लखनऊ से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त शिवनाथ उर्फ बाबा उपरोक्त के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

मुकदमा वादी चन्द्र प्रकाश पुत्र स्व० छवि लाल निवासी- डा० दीक्षित के सामने, पवनपुरी, छोटा बरहा थाना आलमबाग लखनऊ की टेढी पुलिया, सनातन धर्म मन्दिर के बगल, आदर्श नगर मोड पे फल की दुकान है जिसे दिनांक 19/07/2024 की रात समय लगभग 01.00 बजे अभियुक्त शिवनाथ उर्फ बाबा पुत्र स्व० राम नाथ निवासी अज्ञात ने रंजीशन जानबूझकर वादी की व होरी लाल पुत्र स्व० महावीर प्रसाद निवासी हरिओम नगर, अलीनगर सुनेहरा थाना कृष्णानगर, लखनऊ दूसरे फल की दुकान आग लगा दी। जिससे दोनों दुकानों में रखे फल व अन्य समान पूरी तरह से जलकर राख हो गया। आग को बुझाने के लिये फायर- ब्रिगेड की गाडियां बुलायी तब जाकर आग बुझी। जिसके सम्बन्ध में वादी की तहरीरी सूचना पर मु0अ0सं0 128/2024 धारा 326 (जी) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *