दो अगस्त को वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें
ब्यूरो चीफ आर एल पांडेय
लखनऊ। दिनांक 02.08.2024 को लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर प्रातः 11.00 बजे से सांय 17.00 बजे के मध्य एलीवेटेड पुल निर्माण कार्य के दृष्टिगत बंथरा बाजार से आगे आशोका लेलैंड के पास पिलर नम्बर 128 से बीम उतारनें का कार्य किया जायेगा, अतः जनसामान्य की सुरक्षा के दृष्टिगत यातायात पुलिस द्वारा कार्य के दौरान आवश्यकतानुसार यातायात को रोक-रोक कर संचालित किया जायेगा। कार्य के दौरान यातायात का दबाव रहनें की भी संभावना है जिसके लिये यातायात पुलिस उक्त मार्ग पर तैनात रहेगी अतः जनसामान्य से अनुरोध है कि उक्त कार्य के दौरान अतिआवश्यक ना होनें पर उक्त मार्ग का प्रयोग करनें से बचे अथवा वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।

