सभी से पर्यावरण,जल, ऊर्जा संरक्षण करने के लिए सभी से अनुरोध किया

सभी से पर्यावरण,जल, ऊर्जा संरक्षण करने के लिए सभी से अनुरोध किया

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पर्यावरण गतिविधि के द्वारा पर्यावरण के प्रति जागरुकता लाने के उद्देश्य से लखनऊ पूर्व भाग में प्रांत प्रचारक कौशल द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें उन्होंने अनेक अनुभवों ,प्रयासों को साझा किया जो पर्यावरण संरक्षण में मील का पत्थर साबित हो सकता है। उन्होंने बताया कि कैसे पेड़ लगाने से और प्लास्टिक का इस्तेमाल नही करने से हम खतरनाक बीमारियों से स्वयं को बचा सकते हैं, और अपने आने वाले भावी पीढ़ी को विरासत में एक हरित और स्वस्थ वातावरण दे सकते हैं, इसी कड़ी में उन्होंने पंच परिवर्तन का विषय साझा किया ,
जिसमें –
1. पर्यावरण
2. कुटुंब प्रबोधन
3. सामाजिक समरसता
4. स्वदेशी
5. नागरिक कर्तव्य
इन विषयों के माध्यम से हम समाज में व्यवस्थित एवं दूरदर्शी परिवर्तन हो सकता है , उन्होंने बताया कि संघ कैसे इन विषयों पर अलग-अलग आयामों एवं गतिविधियों के माध्यम से समाज में कार्य कर रहा, और संगठन के छ: गतिविधियों की चर्चा करते हुए बताया कि समाज में जब भी किसी क्षेत्र मे कार्य करने की आवश्यकता लगी तो नए गतिविधि बनाये गये जो आज अन्य अन्य क्षेत्रों मे कार्य कर रही, आगे भी जब कभी ऐसी आवश्यकता होगी तो उस क्षेत्र मे कार्य करने के लिए नए आयाम या गतिविधियां प्रारंभ किया जाएंगे।
और आखिर में उन्होंने सभी से पर्यावरण , जल, ऊर्जा संरक्षण करने के लिए सभी से अनुरोध किया और सभी को अन्य लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर सह प्रांत पर्यावरण संयोजक ललित श्रीवास्तव , विभाग प्रचारक अनिल , भाग संघचालक प्रभात , सह भाग संघचालक अरुण, भाग प्रचारक कमलेश, भाग पर्यावरण संयोजक विकास , सह भाग पर्यावरण संयोजक डॉ हरिनाथ व नगर संघचालक बलराम नगर शिव सेवक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *