जनपद की बालक वर्ग की कबड्डी टीम का चयन ट्रायल दिनांक 13 अक्तूबर को समय 11 बजे से पूर्व माध्यमिक विद्यालय मेहदीगंज मड़ियाहूं में होगा
जौनपुर ब्यूरो चीफ
जौनपुर: दिनांक 19 एवं 20 अक्तूबर को सन्त रविदास नगर भदोही में अयोजित होने वाली राज्य स्तरीय जूनियर बालक वर्ग की कबड्डी चैंपियनशिप 2024 हेतु जनपद जौनपुर की बालक वर्ग की कबड्डी टीम का चयन ट्रायल दिनांक 13 अक्तूबर को समय 11 बजे से पूर्व माध्यमिक विद्यालय मेहदीगंज मड़ियाहूं के मैदान पर किया जायेगा । चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी की अर्हता खिलाड़ी की आयु 20 बर्ष से कम (अर्थात खिलाड़ी की जन्मतिथि 01~01~2005के बाद हो) वजन 70 किग्रा से अधिक न हो।
खिलाड़ी जौनपुर जनपद का निवासी हो।
चयन ट्रायल के समय आधार कार्ड कार्ड लाना अनिवार्य
है। चयन ट्रायल मैट पर होगा। मैट शूज लाना भी अनिवार्य है।
रवि चन्द्र यादव~ सचिव जिला कबड्डी एसोसिएशन जौनपुर

