मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का ऑनलाईन पोर्टल प्रारम्भ , देखे वेवसाइड

जौनपुर 14 अक्टूबर, 2024 (सू0वि0)- जिला समाज कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया है कि प्रमुख सचिव, उ०प्र० शासन, समाज कल्याण, अनुभाग-3 के द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का ऑनलाईन पोर्टल प्रारम्भ है, जिसका वेवसाइड एडरेस https://cmsvy.upsdc.gov.in हैं, पर आवेदक को अनिवार्य रूप से अपना आवेदन पत्र पंजीकृत कराना है। वर्तमान में उक्त योजनान्तर्गत 525 आवेदन पत्र ही पंजीकृत प्रदर्शित हो रहे है। उक्त योजना का नियमानुसार प्रचार-प्रसार कराये जाने का निर्देश हैं। उक्त निर्देश के कम में जनपद के पात्र एवं इच्छुक आवेदको को अवगत कराया जाता है कि आगामी सामूहिक विवाह हेतु अपना-अपना आवेदन पत्र, समस्त संलग्नको के साथ यथा वर व वधू का आधार कार्ड, उम्र प्रमाण पत्र व फोटो तथा वधू का जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक खाता के साथ उपरोक्त वेवसाइड एडरेस पर समयान्तर्गत ऑनलाईन आवेदन करना सुनिश्चित करें। विशेष जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी जौनपुर से सम्पर्क किया जा सकता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *