बिजली का करंट लगने से हुई किशोर की मौत*

*बिजली का करंट लगने से हुई किशोर की मौत*

*ब्यूरो रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव*

*पाली (हरदोई)* पाली कस्बे के मोहल्ला खारा कुआं में शुक्रवार रात को 12 वर्षीय एक किशोर की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई, घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। किशोर के पिता ने बताया कि खाना खाने के बाद उसका पुत्र नल पर हाथ धोने गया था, इसी दौरान बिजली का करंट लग गया।
जानकारी के मुताबिक पाली कस्बे के मोहल्ला खारा कुआं में शुक्रवार रात करीब 9 बजे धनंजय मिश्रा पुत्र आदित्य प्रकाश मिश्रा ने परिजनों के साथ खाना खाया और नल पर हाथ धोने गया, काफी देर तक वापस न लौटने पर उसकी बहन ने जाकर देखा तो वह अचेत अवस्था में पड़ा था। परिजन उसे आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों सहित मोहल्ले में हड़कंप मच गया। आदित्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार रात को धनंजय मिश्रा को हाथ धोने के बाद बिजली का करंट लग गया था, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया गया कि मृतक किशोर तीन भाई बहनों में छोटा था और काफी होनहार था। कस्बे के सेठ बाबूराम भारतीय इण्टर कालेज में कक्षा 6 का छात्र था। होनहार बेटे की मौत से परिजन सदमें में हैं। परिजनों ने किशोर का बिना पोस्टमार्टम के शनिवार को अंतिम संस्कार कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *