मेंहनगर ( आजमगढ़ ) : युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल के तत्वाधान में पंचायत इंटर कालेज गौरा के मैदान में आयोजित खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का समापन खंड शिक्षा अधिकारी रविकेश कुमार व प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ने उपस्थित खिलाड़ियों से कहा कि खेल से बच्चों का होता हैं ,शारिरिक व मानसिक विकास दौरान विजेता खिलाड़ियों को अतिथि द्वय ने हौसला अफजाई करते हुए प्रमाण पत्र व मेमोंटो देकर सम्मानित किया ,
दौरान कबड्डी सब जूनियर बालिका भोपालपुर भदिया प्रथम व गौरा मेंहनगर द्वितीय स्थान प्राप्त किया ,वही बालक वर्ग में भदिया प्रथम व जयनगर द्वितीय स्थान पर रहे ,बालीबाल प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग बालक में बसिला प्रथम वही खुटवा चक खुटवा द्वितीय स्थान पर रहा ,फुटबॉल मैच बालक वर्ग में डीहा प्रथम व गौरा द्वितीय स्थान पर रहा , अंत मे क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी उमेश कुमार ने उपस्थित खिलाड़ियों को धन्यवाद ज्ञापित किया ,इस दौरान बरिष्ठ प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह ,खेल शिक्षक पवन कुमार प्राथमिक शिक्षक संघ मंत्री पुरेंद्र यादव ,पीआरडी अशोक यादव ,विकानू मौर्य सहित सभी पीआरडी के जवान उपस्थित रहे।

