2 दिसम्बर – श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई
नमो राघवाय 🙏
निज अनुभव अब कहउँ खगेसा ।
बिनु हरि भजन न जाहिं कलेसा ।
राम कृपा बिनु सुनु खगराई ।
जानि न जाइ राम प्रभुताई।।
( उत्तरकांड 88/3)
राम राम 🙏🙏
गरुड़ जी को राम कथा सुनाने के बाद काकभुसुंडि जी ने अपने मोह की कथा गरुड़ जी को सुनाई है । वे कहते हैं कि मैं आपको अपना निजी अनुभव बता रहा हूँ कि भगवान के भजन के बिना क्लेश दूर नहीं होते हैं और गरुड़ जी, सुनिए! बिना राम जी की कृपा के राम जी की प्रभुता जानी नहीं जा सकती है ।
भजन कष्ट निवारण करता है , भजन करने से ही राम जी कृपा करते हैं व उनकी प्रभुता जानी जा सकती है । अस्तु! राम जी की प्रभुता जानना है , राम कृपा पाना है , अपने कष्ट मिटाना है तो बस ! राम भजें , सियाराम भजें , राम राम भजें 🚩🚩🚩
संकलन तरूण जी लखनऊ

