डॉ प्रशांत कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में ललित प्रकाश को मिली पीएचडी उपाधि

डॉ प्रशांत कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में ललित प्रकाश को मिली पीएचडी उपाधि

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ।श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी के इन्स्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज विभाग में विधि शोध के आज के समय प्रासंगिक महत्वपूर्ण विषय बिन्दु, “ए क्रिटिकल स्टडी ऑफ एनवारनमेंटेल प्रोटेक्शन लॉ एंड द रोल ऑफ नेशनल ग्रीन ट्रीबुनल इन करबिंग एनवारनमेंटेल पोल्यूशन” शीर्षक पर पी एच डी की उपाधि प्रदान की गई। ललित प्रकाश ने एनवारनमेंटेल पोल्यूशन समस्याओं के संदर्भ मे यह महत्वपूर्ण शोध कार्य डॉ प्रशांत कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन मे सम्पन्न किया।इसके लिए ललित प्रकाश ने अपने सुपरवाइजर डॉ प्रशांत कुमार श्रीवास्तव को कोटि कोटि धन्यवाद अर्पित करते हुए कहा कि इस विषय पर शोधकार्य पूर्ण होने का श्रेय अपने गाइड, विभाग के गुरुओं व माता पिता को दिया।
इस मौके पर डायरेक्टर इन्स्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज प्रोफेसर (डॉ) रोहित पी साबरन, ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में होने वाले शोधकार्यों के लिए यह शोध महत्त्वपूर्ण शोध साबित होते हुए इस विषय संबंधित शोध के लिए उपयोगी होने जा रहा है। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी की रिसर्च डायरेक्टर डॉ शिखा सिंह ने भी ललित प्रकाश एवं सुपरवाइजर डॉ प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, को उन्नत शोधकार्य हेतु बधाई दी। बाहर से परीक्षण हेतु पधारे ब्राह्य परीक्षक डीन विधि विभाग, राजस्थान यूनिवर्सिटी डॉ संजुला थान्वी ने परीक्षण के उपरांत शोधकार्य के वर्तमान परिपेक्ष्य में उपयोगिता को देखते हुए विभाग के साथ ललित प्रकाश को पी एच डी उपाधि की प्रशंसा युक्त बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *