सर्वाइकल कैंसर जागरूकता के लिए बैनर लगाए गए
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। इनर व्हील क्लब ऑफ़ लखनऊ प्रेरणा द्वारा 4 फरवरी को जिला अध्यक्ष का आगमन हुआ उन्होंने प्रेरणा क्लब द्वारा साल भर किए गए कार्यों का निरीक्षण किया
तथा कई प्रोजेक्ट भी उनके साथ किए गए जिसमें
1090 चौराहे पर कैंसर वॉक की गई
रेलवे स्टेशन पर व्हीलचेयर बाटी गई साथ ही साथ वहां सर्वाइकल कैंसर जागरूकता के लिए बैनर लगाए गए
राजा जी पुरम स्थित आईएफएससी के बच्चों को सिलाई मशीन दी गई
हैप्पी स्कूल में बच्चों के लिए झूले इत्यादि लगवाए गए।
जिला अध्यक्ष आशा अग्रवाल,प्रेरणा क्लब प्रेसिडेंट अनुभ गुलाटी सेक्रेटरी श्वेता भार्गव कोषाध्यक्ष दीपिका दुआ आइ एस ओ ऋतु जैन एडिटर नम्रता भार्गव उपस्थित थे।

