22 फ़रवरी . श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई
नमो राघवाय। 🙏
पूँछेहु रघुपति कथा प्रसंगा ।
सकल लोक जग पावनि गंगा ।।
तुम्ह रघुबीर चरन अनुरागी ।
कीन्हिहु प्रस्न जगत हित लागी ।
( बालकांड 111/4)
राम राम 🙏🙏
पार्वती जी एकबार अवसर देखकर शिव जी के पास जाती हैं और उनसे राम जी की कथा पूछती हैं । शिव जी ध्यान करते हैं और फिर राम कथा कहने लगते हैं ।वे पार्वती से कहते हैं कि आपने राम कथा पूछी है जो समस्त लोकों के लिए जगत को पवित्र करने वाली गंगा जी तरह है ।आप राम चरणों की प्रेमी हैं इसलिए जगत के हित के लिए आपने राम कथा पूछी है ।
राम कथा संपूर्ण ब्रह्मांड को पावन करने वाली कथा है । हमें आपको सहित सभी को जगत व जगत के ब्यवहार ने अपावन बना दिया है ऐसे में राम कथा ही हमें पावन बना सकती है । अतएव राम चरणों में प्रेम करते हुए राम कथा सुनें अस्तु जय जय राम कथा , जय श्रीराम कथा 🚩🚩🚩
संकलन तरूण जी लखनऊ

