समस्या के समाधान के लिए स्वयं सहयोगी बने -विनोदानन्द जी
रिपोर्टर सतीश चतुर्वेदी
मेंहनगर ( आजमगढ़ ) : हनुमान जन्मोत्सव पर समाजसेवी रामअवतार गुप्ता व महापालिका मुंबई नायर हॉस्पिटल से सेवानिवृत्त असिस्टेंट विनोदानन्द जी के तत्वाधान में शनिवार को लोक समाधान यात्रा के तीसरे दिन बैनर तले यात्रा निकाली गई ,उपस्थित लोगों ने जनता की समस्याओं को मुस्तेदी से उठाया , दौरान आजाद हिंद सेवा के सिपाही पुत्र रामजी राय एवं अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष विजय राम सिंबल ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए लोक समाधान यात्रा में सम्मिलित होकर बैनर तले मिल्कीपुर तिराहे से प्रारंभ होकर होकर तहबरपुर , निजामाबाद ,फरिहा ,बिंद्राबाजर , गोसाईं की बाजार होते हुए मेंहनगर कस्बे में देरशाम ऐतिहासिक लखराव पोखरे पर जनसभा में तब्दील हो गई ,दौरान श्री मौर्य ने जन – जन से अपील किया कि अपनी समस्या को आवेदन के द्वारा लिखकर लोक समाधान कार्यालय में दें ताकि आप सबकी समस्या प्रशासन के संज्ञान में लाया जा सके , विनोदानन्द जी ने आह्वान किया कि जागरूक नागरिक बने एवं अपनी समस्या के समाधान के लिए स्वयं सहयोगी बने , इस मौके राहुल यादव प्रधान ,बंगा यादव ,राजेश मौर्य ,रामवृक्ष राम , रामाश्रय यादव ,जयनाथ सिंह ,जयप्रकाश चौबे ,रामनरायन सरोज सहित तमाम लोग उपस्थितरहे

