किसान ने जहर खाकर की आत्महत्या,सुसाइड नोट में ग्राम प्रधान,थाना प्रभारी और दारोगा का नाम

किसान ने जहर खाकर की आत्महत्या,सुसाइड नोट में ग्राम प्रधान,थाना प्रभारी और दारोगा का नाम
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
अयोध्या:जिले के थाना कोतवाली इनायत क्षेत्र के देवन पारा पूरे दुबान गांव में एक किसान की आत्महत्या से हड़कंप मच गया।मंगलवार शाम करीब 6 बजे 45 वर्षीय किसान सूर्यनायक ने जहर खा लिया।मृतक के परिजन उन्हें तुरंत स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला। इसमें मृतक सूर्य नायक ने ग्राम प्रधान राजेंद्र तिवारी पर 50 हजार रुपये उधार लेकर वापस न करने का आरोप लगाया है।उन्होंने अपने भाई शिवनायक दुबे,उनकी पत्नी और पुत्र पर ग्राम प्रधान का साथ देने का आरोप लगाया है।सुसाइड नोट में इनायतनगर थाना प्रभारी देवेंद्र पाण्डेय और उप निरीक्षक अमर पटेल का भी नाम है।पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।परिजनों ने इस मामले मे लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।पुलिस ग्राम प्रधान राजेंद्र तिवारी, मृतक के भाई और उनके परिवार से पूछताछ कर रही है।
*सीओ मिल्कीपुर श्रीयश त्रिपाठी* ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *