जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा अस्थाई गो-आश्रय स्थल धर्मापुर का औचक निरीक्षण किया गया

जौनपुर 08 जून, 2025 (सू0वि0)- जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा अस्थाई गो-आश्रय स्थल धर्मापुर का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया कि गर्मी के दृष्टिगत पशुओं को नियमित रूप से नहलाया जाए इसके साथ ही गोवंशों के हरे चारे की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उनके खाने में हरा चारा, चोकर और पशु आहार की मात्रा बढ़ाई जाए, जिससे कि गोवंश स्वस्थ रहे। जिलाधिकारी ने गो आश्रय स्थल में एक चरनी (नाद) जिसकी ऊंचाई कम थी, उसे बढ़ाने के निर्देश दिए जिससे गोवंशों को भोजन के दौरान समस्या न हो। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि पूर्व में दिए गए निर्देश के क्रम में गो आश्रयस्थल में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है और वृक्षारोपण भी किया गया है।
उन्होंने पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि पशुओं की नियमित रूप से जांच की जाए, इलाज के अभाव में किसी भी गोवंश की मृत्यु न होने पाए केयरटेकर को निर्देशित किया कि गोवंशों का अच्छे से देखभाल किया जाए।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर संतवीर सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओपी श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी कृष्ण मोहन यादव, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 धर्मेंद्र सिंह, ग्राम विकास अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *