उ0प्र0 माटीकला बोर्ड लखनऊ के माध्यम से वर्ष 2025-26 में माटीकला उद्योग के अन्तर्गत माटीकला का कार्य करने वाले प्रजापति समाज/परम्परागत कारीगरों के 50 लाभार्थियों को निःशुल्क टूल-किटस वितरण योजना के अन्तर्गत लक्ष्य निर्धारित

जौनपुर 11 जून, 2025 (सू0वि0)- जिला ग्रामोद्योग अधिकारी वी0के0 सिंह ने अवगत कराया है कि उ0प्र0 माटीकला बोर्ड लखनऊ के माध्यम से वर्ष 2025-26 में माटीकला उद्योग के अन्तर्गत माटीकला का कार्य करने वाले प्रजापति समाज/परम्परागत कारीगरों के 50 लाभार्थियों को निःशुल्क टूल-किटस वितरण योजना के अन्तर्गत लक्ष्य जनपद को निर्धारित किया गया है। इच्छुक लाभार्थी अपना आवेदन पत्र विभागीय बेबसाईट www.upmatikalaboard.in  पर आनलाईन कर सकते है, तथा आनलाईन की हार्ड कॉपी (पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, राशनकार्ड की छाया प्रति, शिक्षा प्रमाण पत्र, (तकनीकी योग्यता) समस्त प्रपत्रां सहित, जिला ग्रामोद्योग कार्यालय जौनपुर में 10 जून 2025 तक जमा किया जाना था, किन्तु पर्याप्त मात्रा में आवेदन पत्र प्राप्त न होने की दशा में आवेदन की तिथि 30 जून 2025 तक बढ़ाई जाती है। तत्पश्चात चयन कमेटी द्वारा लाभार्थियों का चयन किया जायेगा। विशेष जानकारी हेतु मोबाइल नम्बर 7905349119 पर  सम्पर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *