24वाँ श्री रूद्र महायज्ञ एवं संत सम्मेलन में पहुँचे राष्ट्रीय युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिन्दू देव प्रकाश शुक्ला
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
गौरिया (सीतापुर) के नरायनपुर क्षेत्र में आयोजित 24वाँ श्री रूद्र महायज्ञ एवं संत सम्मेलन का आयोजन भव्य रूप से प्रारंभ हुआ। यह आयोजन 05 जून गुरुवार से प्रारंभ होकर 13 जून तक चलेगा, जिसमें देशभर से संत-महात्मा, भक्तगण एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं।
इस पावन अवसर पर राष्ट्रीय युवा वाहिनी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला जी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने आयोजन स्थल पर पहुँचकर यज्ञ मंडप में आहुति अर्पित की तथा राष्ट्रहित एवं सनातन धर्म की रक्षा हेतु आशीर्वाद प्राप्त किया।
हिंदू देव प्रकाश शुक्ला जी ने उपस्थित संतजनों एवं श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा –
“राष्ट्र की सेवा और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए हम सभी का एकजुट होना आवश्यक है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में संस्कार, शांति और सेवा की भावना जागृत होती है।”
कार्यक्रम के आयोजकों ने भी शुक्ला जी का स्वागत पुष्पवर्षा एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया। पूरा वातावरण वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन और श्रद्धा से सराबोर रहा
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे —
राजन तिवारी
विपिन तिवारी
बंसी राज
कौशलेंद्र शर्मा
सोनू तिवारी

