प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अयोध्या धाम का किया भ्रमण: उक्त के दौरान डीएम निखिल टीकाराम फुंडे और एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर रहे मौजूद

अयोध्या।सावन मेले में श्रद्धालुओं और कावड़ियों की व्यवस्था के लिए जनपद के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अयोध्या धाम का किया भ्रमण। भ्रमण के दौरान डीएम निखिल टीकाराम फुंडे और एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर रहे मौजूद।
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
सूर्य प्रताप शाही का बयान। भव्य राम मंदिर निर्माण के उपरांत लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। ऐसे में पवित्र सावन माह का बहुत बड़ा महत्व है। श्रद्धालु प्रत्येक सोमवार को सरयू का जल भरकर विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए रवाना होते हैं इसलिए यहां की व्यवस्था ठीक हो इसके लिए जिला प्रशासन को दिशा निर्देश दिए गए हैं। श्रद्धालुओं और कांवड़ियों के लिए अच्छी से अच्छी व्यवस्था कैसे हो इसका जिला प्रशासन ध्यान रख रहा है। कावड़ यात्रा मार्ग पर नेम प्लेट के सवाल पर शाही ने कहा श्रद्धालुओं के आस्था का जहां पर सवाल है लोगों को इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए कि उनकी भावनाएं उनकी आस्था आहत न हो इसलिए वे अपना नाम प्रकाश में लाए तो अच्छी बात है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में कांवरियों द्वारा तोड़फोड़ किए जाने पर बोले शाही, कहा कांवड़ियों को आस्था के साथ दिशा निर्देश का पालन करना चाहिए। अनावश्यक तोड़फोड़ या विवाद नहीं करना चाहिए। शाही ने कहा सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार कावाडियो पर पुष्प वर्षा भी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *