माता भुवनेश्वरी मंदिर के पीछे एक एकड़ भूमि पर भव्य गुरुकुल निर्माण का ऐलान, राष्ट्रीय युवा वाहिनी परिवार करेगा संचालन

माता भुवनेश्वरी मंदिर के पीछे एक एकड़ भूमि पर भव्य गुरुकुल निर्माण का ऐलान, राष्ट्रीय युवा वाहिनी परिवार करेगा संचालन

नई दिल्ली, चाणक्यपुरी।
राष्ट्रीय युवा वाहिनी परिवार द्वारा दिल्ली स्थित माता भुवनेश्वरी मंदिर (उत्तराखंड भवन, चाणक्यपुरी के पीछे) में एक महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की गई है। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष विकास दुबे जी द्वारा संस्थान को दान स्वरूप दी गई एक एकड़ भूमि पर एक भव्य गुरुकुल का निर्माण किया जाएगा।

इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला जी ने जानकारी दी कि इस गुरुकुल में शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों पर विशेष बल दिया जाएगा। यह गुरुकुल CBSE पैटर्न के साथ-साथ संस्कृत व वैदिक संस्कृति आधारित पाठ्यक्रम पर संचालित होगा।

श्री शुक्ला जी ने बताया कि राष्ट्रीय युवा वाहिनी परिवार देशभर में जिन गुरुकुलों का संचालन कर रहा है, वे सभी आधुनिक शिक्षा के साथ सनातन संस्कृति की जड़ों को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। इस गुरुकुल में विद्यार्थियों को भारतीय मूल्यों, धर्म, योग, संस्कृति और राष्ट्र सेवा की शिक्षा दी जाएगी।

नवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर मंदिर परिसर में नव पूजन एवं नए कार्यालय का उद्घाटन भी सम्पन्न हुआ। इस दौरान दिल्ली संगठन के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे:

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रभारी – जेपी पवार जी

दिल्ली मीडिया प्रभारी – रामप्रकाश आर्य जी

हरियाणा- दिल्ली मीडिया प्रभारी – रामप्रकाश जी

राष्ट्रीय युवा वाहिनी का उद्देश्य भारत को एक वैदिक सनातन राष्ट्र के रूप में स्थापित करना है और गुरुकुल निर्माण इसी लक्ष्य की ओर एक मजबूत कदम है।

आप सभी राष्ट्रनिष्ठ नागरिकों से अनुरोध है कि इस पावन कार्य में सहभागी बनें और सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *