घर-घर तिरंगा-हर घर तिरंगा यात्रा का किया गया आयोजन
आलोक श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर
जौनपुर : उत्तर प्रदेश शासन तथा बेसिक शिक्षा विभाग सिरकोनी के खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री अमरेश कुमार सिंह के दिशानिर्देश पर विकास खण्ड सिरकोनी जौनपुर में संचालित किए जा रहे *घर घर तिरंगा – हर घर तिरंगा कार्यक्रम वर्ष 2025* के अन्तर्गत दिनांक 07-08-2025 को *प्राथमिक विद्यालय कबूलपुर प्रथम, न्याय पंचायत नेहरूनगर, विकास खण्ड सिरकोनी, * में विद्यालय के सहायक अध्यापक व नोडल शिक्षक संकुल नेहरूनगर डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में विद्यालय के बच्चों तथा विद्यालय की प्रधानाध्यापिका वन्दना सिंह, सहायक अध्यापिका नीतू सिंह, शिक्षा मित्र प्रीति श्रीवास्तव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ती साधना मौर्या, रसोइया सोनी चौहान व पूजा मौर्या, विद्यालय में उपस्थित समस्त पंचायत कर्मी/ सफाईकर्मी स्टाफ व ग्रामवासियों के सहयोग से ग्राम सभा जलालुद्दीनपुर में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। उक्त रैली में बच्चे अपने शिक्षक- शिक्षिकाओं के साथ अपने नन्हे हाथों में तिरंगा झंडा, तिरंगा फुलझड़ी तथा घर- घर तिरंगा – हर घर तिरंगा का पोस्टर लिए हुए ,भारत माता की जय, महात्मा गांधी जी की जय, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,अमर शहीद सेनानी क्रमशः सरदार भगत सिंह, चन्द्रशेखर आजाद, राजगुरु, सुखदेव, अशफाक उल्ला खां, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, पंडित जवाहरलाल नेहरू, लालबहादुर शास्त्री , सरदार वल्लभ भाई पटेल आदि के नाम के साथ जयघोष व अमर रहे का नारा लगाते हुए अमर शहीद क्रांतिकारियों को याद किया। तिरंगा यात्रा में शामिल बच्चों तथा अन्य सहयोगियों ने तिरंगा यात्रा जिंदाबाद, घर घर में हम जायेंगे – तिरंगा फहरायेंगे आदि के प्रेरक नारों व देशभक्ति से ओतप्रोत जयघोष के माध्यम से क्रमशः नत्थनपुर, बनवारीपुर, जलालुद्दीनपुर कबूलपुर आदि मजरों में भ्रमण करते हुए अपनी तिरंगा रैली से ग्रामीणों व स्थानीय निवासियों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के प्रति सम्मान व गौरव की भावना बनाये रखने के साथ- साथ भारत देश की एकता व अखंडता के प्रति प्रेरित व जागरुक किया । इसके बाद पुनः विद्यालय परिसर में वापस लौटकर सभी बच्चों, शिक्षक, शिक्षिकाओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों, पंचायत कर्मियों, सफाईकर्मियों,व स्थानीय निवासियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, देश की एकता व अखंडता के शपथग्रहण के साथ आज की इस तिरंगा रैली का समापन किया गया।

