उ0प्र0 मदरसा शिक्षा परिषदद्वारा संचालित वार्षिक परीक्षा वर्ष-2025 के मुंशी/मौलवी (सेकेण्डरी फारसी एवं अरबी), आलिम (सीनियर सेकेण्डरी फारसी एवं अरबी), परीक्षा
की अंतिम तिथि 6सितम्बर तक
जौनपुर 21 अगस्त, 2025 (सू0वि0)- जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया है कि रजिस्ट्रार/निरीक्षक उ0प्र0 मदरसा शिक्षा परिषद 704, जवाहर भवन लखनऊ के द्वारा संचालित वार्षिक परीक्षा वर्ष-2025 के मुंशी/मौलवी (सेकेण्डरी फारसी एवं अरबी), आलिम (सीनियर सेकेण्डरी फारसी एवं अरबी), परीक्षा के अधिकतम दो विषय में अनुत्तीर्ण अथवा अनुपस्थित परीक्षार्थियों के भविष्य को दृष्टिगत रखते हुये कम्पार्टमेंट परीक्षा आवेदन ट्रेजरी चालान जमा करने की अन्तिम तिथि 01 सितम्बर 2025 एवं आवेदन भरने की अन्तिम तिथि 06 सितम्बर 2025 तथा मदरसों द्वारा पूर्ण रूप से भरे आवेदन पत्र को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराये जाने हेतु अन्तिम तिथि 08 सितम्बर 2025 निर्धारित की गयी है।
कम्पार्टमेंट परीक्षा के परीक्षार्थियों का चालान प्रपत्र सम्बन्धित मदरसें के प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या द्वारा सत्यापित किया जायेगा। निर्धारित दर से कम शुल्क जमा करने, आवेदन अपूर्ण होने एवं अन्तिम तिथि के बाद जमा चालान अथवा आवेदन पत्र निरस्त कर दिये जायेंगे, जिसके लिये सम्बन्धित उत्तरदायी होंगे। कम्पार्टमेंट परीक्षा हेतु अन्तिम तिथि के उपरान्त प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नही किया जायेगा। निर्धारित अन्तिम तिथि में किसी भी कारण से संशोधन/वृद्धि नही की जायेगी। कम्पार्टमेंट परीक्षा केवल लिखित परीक्षा की होगी। कम्पार्टमेंट परीक्षा हेतु अधिकतम दो विषय में अनुत्तीर्ण अथवा अनुपस्थित परीक्षार्थी आवेदन कर सकते है। परीक्षा की तिथि एवं अन्य निर्देश पृथक से निर्गत किये जायेंगे।

