स्टेट रोलबॉल प्रतियोगता में लखनऊ की लड़कियों ने मचाया धमाल
लखनऊ (प्रत्यूष पाण्डेय).
लखनऊ में चल रही स्टेट रोलबाल चैम्पियनशिप सफलता पूर्वक संपन्न हो गई, जिसमे लखनऊ की लड़कियों ने जूनियर और मिनी वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर विजेता का खिताब हासिल किया। जूनियर वर्ग लड़कों का खिताब आगरा व मिनी का जीबी नगर ने जीता। मुख्य अतिथि उत्तर रोलबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार त्यागी और विशिष्ट अतिथि अनुराग मिश्रा ‘अन्नू’, वरिष्ठ प्रचारक कृपा शंकर ने विजेताओं को ट्राफी और मैडल प्रदान किए।
रोलबाल स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ लखनऊ के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने बताया कि स्टेट रोलबाल प्रतियोगिता में लखनऊ की अंडर 17 में लड़कियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। पहले सेमीफाइनल में लखनऊ ने मुरादाबाद को 9- 0 से हराया, जिसमे काव्या ने 4 और आद्या ने गोल किये थे। फिर फाइनल में भी काव्या के 3 और आराध्या के 2 गोल के सहारे आगरा को 5- 4 के करीबी अंतर से मात दी। गोल कीपर परनिका वर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर 11 मिनी वर्ग गर्ल्स में भी लड़कियो ने पहले सेमीफाइनल में गाजियाबाद को 7- 0 से हराया फिर फाइनल में जी बी नगर को एकतरफा मैच में 5- 0 से हराकर खिताब हांसिल किया। लखनऊ की अरु, काव्या, आराध्या, ने पूरी प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। लखनऊ की लड़कियों ने जीत का श्रेय कोच नीरज श्रीवास्तव व मुस्कान को दिया।
डीपीएस गोमतीनगर विस्तार लखनऊ के कोच नीरज श्रीवास्तव औऱ सचिव रोलबॉल लखनऊ मंजू श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से कहा कि हमारा प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा, खेल के हर क्षेत्र में लखनऊ के खिलाड़ियों ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया फिर चाहे वो गोलकीपरिंग हो या डिफेन्स या अटैकिंग का मौका हो।
उत्तर प्रदेश रोलबाल के सचिव संतोष श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष रविन्द्र कपिल, लखनऊ रोलबॉल के आदित्य बाजपेई, प्रकाश मिश्रा, गौरव साहनी, अनुपेंद्र, मनीष वर्मा, डॉ अभय, लक्ष्मी, डॉ मनोज पाठक, नफीस अहमद, रामगोपाल सिंह, मनोज तिवारी, अनंत, अभिषेक, अफजल, मुकेश, ऋषि, पंकज, प्रज्ज्वल, मंशुल, ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।

