ब्यूरो चीफ /सत्य प्रकाश उपाध्याय
नोएडा: नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लिए बहुत ही अच्छी खबर निकलकर सामने आई है जिसमें कि दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक पहुंचने के लिए आम पब्लिक को काफी परेशानियां उठानी पड़ती थी कई जगह साधन बदलने के बाद तब लोग हवाई अड्डे तक पहुंच पाते थे, लेकिन अब इस समस्या को खत्म करने के लिए एयरपोर्ट का संचालन करने वाली कंपनी दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड(DIAL) के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि जल्द ही नोएडा और ग्रेटर नोएडा से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए लग्जरी बस सेवा शुरू की जाएगी, जिसका फायदा आम नागरिक को सीधे पहुंचेगा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी विदेह कुमार ने बताया कि इस सेवा को शुरू करने का उद्देश्य नोएडा और ग्रेटर नोएडा को एयरपोर्ट से सीधे जोड़ना और आवागमन की सुविधा को सरल और बेहतर बनाना है, उधर इस बस सेवा का संचालन करने वाली फ्लेक्सी बस इंडिया प्रबंध निदेशक सूर्य खुराना ने बताया कि बस में चार्जिंग सुविधा, लगेज के लिए ज्यादा जगह, पीछे की ओर झुक सकते वाली, लाइव ट्रैकिंग सिस्टम और बुकिंग के अच्छे विकल्प दिए जाएंगे | इसके अलावा बस की स्टॉपेज की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया यह बस नोएडा सेक्टर 16, बोटैनिकल गार्डन, गोल्फ कोर्स, गौर सिटी, जेपीविस्टाउन, और परी चौक पर रुकेगी और एयरपोर्ट पहुंचने में इसको डेढ़ से तीन घंटे का समय लगेगा इसके अलावा यह बस सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी|

