राम मंदिर में शुरू हुआ साढ़े तीन किलोमीटर लंबी सेंसर युक्त बाउंड्रीवॉल का निर्माण

राम मंदिर में शुरू हुआ साढ़े तीन किलोमीटर लंबी सेंसर युक्त बाउंड्रीवॉल का निर्माण
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
अयोध्या: 14 फीट चौड़ी और 30 फीट ऊंची बनेगी दीवार। दीवार निर्माण को लेकर स्वायल टेस्ट के बाद पाइलिंग हुई शुरू। करीब 500 से अधिक पिलर डालकर 14 फीट चौड़ी दीवार जाएगी बनाई।यह बाउंड्री वॉल केवल संरचना नहीं बल्कि होगी सुरक्षा कवच। इस बाउंड्री वॉल में सीसीटीवी कैमरो के साथ 24 से अधिक वॉच टावर और आधुनिक सेंसर जाएंगे लगाए।किसी संदिग्ध गतिविधि पर अलार्म सीधे कंट्रोल रूम तक पहुचायेगा संदेश। दीवार के सभी पिलर सात से 50 फीट गहराई में डाले गए थे इन सब पर सात सात सौ टन भार डालकर ताकत का किया गया है परीक्षण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *