अयोध्या:देखिए कुछ ख़ास खबरें
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
*अयोध्या की रामलीला में फिल्मी सितारों का मंचन*।
राम नगरी अयोध्या में राम कथा पार्क में फिल्मी सितारों की रामलीला का 7वां संस्करण मे परशुराम का किरदार निभाने अयोध्या पहुँचे पुनीत इस्सर ने कहा, “मैं ईश्वर का आभार प्रकट करना चाहता हूं जिन्होंने मुझे शुभ अवसर प्राप्त करवाया कि मैं भगवान रामलला की पावन धरती पर आया हूं और मुझे रामलीला में परशुराम का पात्र निभाने को मिला।”यह रामलीला भगवान राम की कथा और संस्कृति को लोगों तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है और इसका आयोजन सनातन धर्म की सेवा में एक छोटा सा योगदान है।उन्होंने रामनगरी के विकास कार्यों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी की तारीफ की।
**********************…………*************
अयोध्या।फतेहगंज स्थित खीर गली में संचालित रानी सती में जिस्मफरोशी के खुलासे के बाद पुलिस ने अयोध्या के 19 होटलो और गेस्ट हाउसो पर रात में की ताबड़तोड़ छापेमारी*।
आईजी प्रवीण कुमार और एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर के निर्देश पर पुलिस ने होटल के एक-एक कमरे को खंगाला। इस दौरान नहीं मिली किसी भी तरह की अनैतिक गतिविधि। पुलिस ने बगैर आईडी के एक ही कमरे में रुके दूसरे व्यक्तियों को भी आईडी जमा करने व आगंतुक की सूचना एलआईयू व पुलिस को देने के दिए निर्देश। पुलिस ने अयोध्या में कई होटलों की जांच की रिसेप्शन पर मौजूद रजिस्टर देखकर सभी कमरों में मौजूद लोगों का कराया सत्यापन। पुलिस के अनुसार आगे भी जारी रहेगा अभियान। किसी भी क्षेत्र में समाज विरोधी गतिविधियों की सूचना मिलने पर संबंधित के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई।
*****************…………************”***
अयोध्या :व्यापारियों के लिए जी का जंजाल बना रामपथ अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू*।
रामपथ पर जगह-जगह पार्किंग की व्यवस्था न होने से व्यापारियों के लिए जी का जंजाल हो गया है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि ग्राहक अपने दो पहिया या चार पहिया वाहन से अगर आता है तो रामपथ की किसी दुकान के आसपास वह अपने वाहन कहां खड़ा करें.? ऐसी हालत में जब तक पार्किंग की व्यवस्था नहीं हो जाती रामपथ को अतिक्रमण मुक्त करना टेढ़ी खीर है।
आज रामपथ को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रशासन ने बड़ा अभियान शुरू किया।
नगर निगम ने सहादतगंज से लता चौक तक 13 किलोमीटर लंबे मार्ग को निशाना बनाया है।
बीते हफ्ते व्यापारियों को स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा लेने की चेतावनी दी गई थी। समय सीमा खत्म होने के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया।
अभियान की कमान अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार और सिटी मजिस्ट्रेट राजेश मिश्रा ने संभाली है।
बुलडोजर शुरू होते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल। दुकानों से कुर्सी, मेज, फ्रिज तक ट्रॉलियों में भरकर हटाए गए।
प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण से यातायात बाधित हो रहा था और जनता परेशान थी। यह कार्रवाई 8 अक्टूबर तक लगातार जारी रहेगी।

