जनपद जौनपुर में अवैध रूप से संचालित अपंजीकृत चिकित्सकों/अवैध क्लिनिको/अनधिकृत चिकित्सा संस्थानों के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाकर औचक छापेमारी करते हुए होगी विधिक कार्यवाही

जौनपुर 11 अक्टूबर 2025 (सू0वि0)- उ0 प्र0 वैधानिक स्थापन (रजिस्ट्रीकरण और विनियमन) नियमावली 2016 में दिए गए निर्देशानुसार तात्कालिक प्रभाव से जनपद जौनपुर में अवैध रूप से संचालित अपंजीकृत चिकित्सकों/अवैध क्लिनिको/अनधिकृत चिकित्सा संस्थानों के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाकर औचक छापेमारी करने व विधिक कार्यवाही कराने का निर्णय लिया गया है।
उक्त के परिप्रेक्ष्य में समिति गठित की गई है। तहसील शाहगंज में उप जिला अधिकारी शाहगंज व उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी शाहगंज, तहसील मछलीशहर में उपजिलाधिकारी मछलीशहर और उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी जौनपुर, तहसील मडियाहूं में उपजिलाधिकारी मडियाहू और अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 राजीव, तहसील केराकत में उपजिलाधिकारी केराकत और उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, तहसील बदलापुर में उप जिलाधिकारी बदलापुर और उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी, तहसील सदर में उपजिलाधिकारी सदर और अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 वी सी पंत की संयुक्त समिति गठित की गई है, जो प्रतिष्ठान मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय पंजीकृत अथवा नहीं, पंजीकृत प्रतिष्ठान में वैध चिकित्सक की उपलब्धता है अथवा नहीं, पंजीकृत प्रतिष्ठान में पंजीकरण के अनुसार मानक का पालन हो रहा है अथवा नहीं, प्रतिष्ठान में साफ सफाई, प्रदूषण नियंत्रण, बायो वेस्ट मैनेजमेंट का पालन किया जा रहा है या नहीं, प्रतिष्ठा का संचालन बेसमेंट में तो नहीं किया जा रहा है इन बिंदुओं पर जांच कर कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *