13 अक्तूबर- श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई
नमो राघवाय 🙏
भजि रघुपति कर हित आपना ।
छाँडहु नाथ मृषा जल्पना ।।
नील कंज तनु सुंदर स्यामा ।
हृदयँ राखु लोचनाभिरामा ।।
( लंकाकांड 55/3)
राम राम 🙏🙏
श्री लक्ष्मण जी को शक्ति लगी है , श्री हनुमान जी सुषेन वैद्य को उपचार के लिए लाए हैं , उधर रावण कालनेमि राक्षस के पास जाता है और उससे श्री हनुमान जी का मार्ग रोकने को कहता है । कालनेमि उसे समझाते हुए कहता है कि हे नाथ, झूठी बकवाद छोड़ कर आप श्री राम भजन कर अपना हित कर लीजिए । आँखों को सुख देने वाले नीलकमल के समान सुंदर श्याम शरीर वाले श्री राम जी को अपने हृदय में धारण करें ।
आत्मीय जन !रावण को झूठ पसंद है , उसे अपना भजन पसंद है इसीलिए उसका कल्याण नहीं हुआ । जिसने जिसने भी श्री राम जी को भजा उसका उसका कल्याण हो गया । हम आप भी तो अपने कल्याण के लिए इच्छुक हैं , फिर देरी किस बात की , नयनाभिराम श्री राम जी को हृदय में धारण कर श्री सीताराम जी को भजें, अवश्य कल्याण होगा। अस्तु…… श्री राम जय राम जय जय राम, सीताराम जय सीताराम जय सियाराम जय जय सियाराम, जय रघुनंदन जय सियाराम जानकीवल्लभ राजाराम।
सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम 🚩🚩🚩 संकलन तरुण जी लखनऊ

