ख़बर अयोध्या: जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी

ख़बर अयोध्या: जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का एक बृहद सम्मेलन आगामी 6 व 7 नवंबर को जानकी महल ट्रस्ट अयोध्या में आयोजित किया जा रहा है उक्त कार्यक्रम की जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष हरिकृष्ण अरोड़ा ने देते हुए बताया कि 6 नवंबर को कार्यकारिणी की बैठक 7 नवंबर को खुला अधिवेशन तथा रात्रि में भाव सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं प्रदेश भर से पत्रकारों ने इसमें पहुंचने के लिए अपने नाम मुख्यालय में दर्ज करने शुरू कर दिए हैं इस संबंध में अभी हाल ही में प्रदेश अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी महामंत्री देवराज सिंह लखनऊ मंडल अध्यक्ष शिव शरण सिंह प्रेस क्लब के तथा श्रमजीवी पत्रकार संघ फैजाबाद के कई वरिष्ठ सदस्यों ने बैठक कर स्थल का निरीक्षण का कार्यक्रम का अंतिम रूप प्रदान किया।

*****************………****†***********
अयोध्या:25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित अयोध्या दौरे को लेकर तैयारियों में तेजी आई*।

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षा और संचालन व्यवस्था की समीक्षा शुरू हुई।

नवागत एयरपोर्ट निदेशक धीरेंद्र सिंह ने पदभार ग्रहण करने के बाद तैयारियों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि अयोध्या एयरपोर्ट पहले भी वीवीआईपी मूवमेंट का अनुभव कर चुका है।

एयरपोर्ट प्रशासन तीन मुख्य प्राथमिकताओं पर काम कर रहा है — यात्री सुविधा, सुरक्षा और सेफ्टी।

यदि फ्लाइट्स की संख्या बढ़ी तो आसपास के एयरपोर्ट्स पर पार्किंग व्यवस्था की जाएगी।

यात्रियों के परिजनों के लिए जल प्याऊ की व्यवस्था एयरपोर्ट परिसर के बाहर की जाएगी।

बरसात में छत टपकने की समस्या पर निदेशक ने कहा कि जल्द ही रिपेयरिंग का काम शुरू कराया जाएगा।

एयरपोर्ट प्रशासन ने कहा कि किसी भी स्थिति के लिए पूर्ण तैयारी की गई है।

निदेशक धीरेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि एयरपोर्ट की व्यवस्था ऐसी होगी कि मीडिया को कोई नकारात्मक मुद्दा न मिले।

****************†………….************
लखनऊ:यूपी में चक्रवाती तूफान का असर! पूर्वांचल में 29 से 31 अक्टूबर तक बारिश के आसार।*
उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी में बना गहरा अवदाब मंगलवार (28 अक्टूबर) को गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है।यह तूफान आंध्र प्रदेश तट से टकराने के बाद कमजोर पड़ जाएगा, लेकिन इसका असर दक्षिणी और पूर्वी यूपी के इलाकों में दिख सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 29 से 31 अक्टूबर के बीच पूर्वांचल के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।आईएमडी लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इस प्रणाली के कारण प्रदेश के आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो जाएगी और मौसम में हल्की ठंडक भी बढ़ सकती है।कुल मिलाकर, राज्य में फिलहाल किसी बड़े खतरे की संभावना नहीं है, लेकिन मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *