25 नवंबर- श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई
नमो राघवाय 🙏
अवधपुरी बासिन्ह कर,
सुख संपदा समाज ।
सहस सेष नहिं कहि सकहिं,
जहँ नृप राम बिराज ।।
( उत्तरकांड, दो. 26)
राम राम 🙏🙏
श्री राम जी का राज्याभिषेक हो चुका है, सबके सब श्री राम गुणगान में लगें हुए हैं , सबका समय सुख पूर्वक बीत रहा है । पूज्यपाद गोस्वामी श्री तुलसी दास जी महाराज कहते हैं कि जहाँ भगवान राम स्वयं राजा होकर विराजमान हैं, उस अवधपुरी के निवासियों के सुख-संपत्ति की विपुलता का वर्णन हज़ारों शेष जी भी नहीं कर सकते हैं ।
बंधुवर! श्री राम जी हमारे राजा हैं और हम उनकी प्रजा है , ऐसा मानकर आज भी जो अपना जीवन-यापन श्री राम जी के अनुकूल करेगा , वह अपरिमित घन धान्य से युक्त हो जाएगा । अस्तु….श्री राम जय राम जय जय राम, सीताराम जय सीताराम, जय सियाराम जय जय सियाराम, जय रघुनंदन जय सियाराम जानकीवल्लभ राजाराम । सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम 🚩🚩🚩

