लखनऊ पब्लिक स्कूल में आयकर पर जागरूकता कार्यक्रम
——————————-
लखनऊ पब्लिक स्कूल,विनम्र खंड, गोमती नगर में आयकर के महत्व पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों व कर्मचारियों को राष्ट्र निर्माण में आयकर के महत्व के बारे में शिक्षित करना था। इस कार्यक्रम में आयकर अधिकारीगण- जे. पी. सिंह, जितेंद्र वर्मा व प्रवीण श्रीवास्तव तथा प्रमोद तिवारी (आयकर निरीक्षक) और चेतन कुमार मिश्रा (कार्यालय अधीक्षक) शामिल थे। जे. पी. सिंह ने आयकर अधिनियम 1961 के प्रावधानों का परिचय देते हुए सत्र का उद्घाटन किया और भारत के राजकोषीय ढांचे में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। जितेंद्र वर्मा ने विस्तार से बताया कि कैसे आयकर सरकार के लिए राजस्व का एक महत्वपूर्ण स्रोत है और बुनियादी ढाँचे के विकास कल्याणकारी योजनाओं और राष्ट्रीय सुरक्षा में योगदान देता है, और कैसे कर प्रणाली सतत विकास और समान वृद्धि को बढ़ावा देती है।
कार्यक्रम का समापन प्रवीण श्रीवास्तव द्वारा शपथ ग्रहण समारोह के साथ हुआ जिसमें उन्होंने उपस्थित लोगों को शपथ दिलाकर ज़िम्मेदार नागरिक बनने और कर अनुपालन के माध्यम से राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने का आग्रह किया।
यह कार्यक्रम एलपीएस के ऑफिस सुपरिटेंडेंट राजकुमार वर्मा द्वारा प्रबंधन के देखरेख में कराया गया। इस कार्यक्रम में देश की दीर्घकालिक वृद्धि और विकास में एक मज़बूत और प्रगतिशील आयकर प्रणाली के महत्व को सफलतापूर्वक रेखांकित किया गया।

