नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग करने वाले गिरोह का हुआ भंडाफोड़, मोबाइल रिपेयरिंग करने वाला दुकानदार ही निकला मास्टरमाइंड:-

ब्यूरो चीफ/ सत्य प्रकाश उपाध्याय
नोएडा: नोएडा पुलिस टीम थाना सेक्टर 58 ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक मोबाइल स्नैचिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है, डीसीपी जोन प्रथम यमुना प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर भर में बढ़ती मोबाइल स्नेचिंग की घटनाओं को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया था, जो टीम इन चोरों की तलाश में जुटी हुई थी तथा जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और लोकल इंटेलिजेंस से पता चला कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति नोएडा सेक्टर साठ में विल्मर कंपनी के पास फिर से वारदात को अंजाम देने के फिराक में घूम रहे हैं | पुलिस टीम को जैसे ही इसकी भनक लगी उन्होंने चारों तरफ से घेराबंदी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, इनके पास से लूट के 52 मोबाइल फोन बरामद हुए, जिनमें से 12 मोबाइलों के विषय में दिल्ली, एनसीआर के अलग-अलग थानों में दर्ज मुकदमों से लिंक हो चुके हैं| पुलिस द्वारा इन अपराधियों से पूछताछ करने पर पता चला कि इनका मुख्य सरगना मोबाइल रिपेयरिंग करने वाला एक शॉप मालिक है जो नोएडा सेक्टर 63 में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाता है और चोरी में आए हुए सभी मोबाइलों के पार्ट- पुर्जे अलग-अलग करके उन्हें नए दामों पर बेचकर के उनसे अतिरिक्त पैसा कमाता है | गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अमन निवासी मैनपुरी, विजय निवासी बस्ती, कमरू निवासी मोतीहारी बिहार तथा रितेश निवासी चौतपुर कॉलोनी के रहने वाले हैं| पुलिस इनके और भी साथियों की तलाश करने में जुटी हुई है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *