एकलखी गांव मे विराट हिंदू सम्मेलन का हुआ आयोजन
ब्यूरो चीफ : आलोक कुमार श्रीवास्तव
सुलतानपुर : रविवार को आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए समाज सेवी विकास शुक्ला ने कहा कि हिंदुत्व उच्च स्तरीय विचारधारा है और भारतीय पहचान को हिंदू संस्कृति और धर्म से जोड़ती है, । यह एक सांस्कृतिक जीवन शैली और भारत के प्रति भक्ति भी है, जिसमें सभी धर्मों और विविधताओं का सम्मान शामिल है, यह एक धार्मिक पहचान से कहीं ज़्यादा व्यापक है ।हिंदुत्व भारत की सांस्कृतिक चेतना का प्राण तत्व है। हम सब जातीय आधार पर भले ही कुछ और हों लेकिन हम सबसे पहले हिंदू हैं हमे यह नही भूलना है। समय आ गया है, हमें हिंदुत्व विचार धारा को मजबूती देनी है।
कार्यक्रम को समाजिक कार्यकर्ता पं यमुना पांडे, पं शत्रुघ्न मिश्रा , , भगिनी रीता,आदि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम आयोजक बलवंत सिंह, लाल बहादुर सिंह, ने आये हुए हिंदू संतो को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम मे अजय सिंह, सचिन सिंह, विजय पांडे, इंद्र पाल सिंह, श्रवण तिवारी, भाजपा नेता अवधेश दूवे आदि लोगों के साथ हजारों की संख्या मे लोग मौजूद रहे। आयोजक समिति के विकास सिंह और विवेक सिंह ने सम्मेलन मे पंहुचे सभी लोगों आभार व्यक्त किया ।

