जीआईसी के पीछे तुलसी धाम मोहल्ला मोहल्ला का शव मिलने से सनसनी

जीआईसी के पीछे तुलसी धाम मोहल्ला मोहल्ला का शव मिलने से सनसनी

अयोध्या।कोतवाली नगर क्षेत्र मे अयोध्या के जीआईसी स्कूल के पीछे उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी श्रेयश त्रिपाठी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की गहनता से छानबीन शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच और मौके की स्थिति को देखते हुए पुलिस को अंदेशा है कि महिला की मृत्यु गला घोटने की वजह से हुई है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगी। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और महिला की शिनाख्त करने के प्रयास जारी हैं ताकि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *