नववर्ष पर प्रेस क्लब में हुआ भव्य कार्यक्रम का आयोजन, एसपी सिटी रहे मुख्य अतिथि
(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।अयोध्या में नए साल के उपलक्ष्य में अयोध्या सिविल लाइन प्रेस क्लब में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अयोध्या के एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर सीओ सिटी यश त्रिपाठी ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बुके भेंट कर स्वागत किया।इस अवसर पर एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने पत्रकारों को समाज का आईना बताते हुए कहा कि निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूत नींव है। उन्होंने पुलिस और प्रेस के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर भी जोर दिया। कार्यक्रम में प्रेस क्लब के सचिव जयप्रकाश सिंह ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया , कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में पत्रकार गण मौजूद रहे। सभी ने नववर्ष में सकारात्मक पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस मौके पर अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता बीकापुर विधायक अमित सिंह चौहान, महापौर महंत गिरीश त्रिपाठी, प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश पांडे बादल, पूर्व सांसद लल्लू सिंह, कांग्रेस के पूर्व सांसद निर्मल खत्री, अतुल सिंह शक्ति सिंह, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह, राजेंद्र प्रताप सिंह, के अलावा पत्रकारों में रूपेश श्रीवास्तव भारत समाचार, रामकुमार सिंह,एसएन सिंह, बीएन दास ,नाथ बक्श सिंह, के के मिश्रा, दीप सहाय,अज्जू श्रीवास्तव, अरशद अफजल, नरेंद्र मिश्रा, महेंद्र कुमार ,गुलजार, पवन पांडे, बृजेश सिंह, सतीश पाठक, प्रेस क्लब के पूर्व सचिव पीएं तिवारी,राकेश श्रीवास्तव, द्वारकाधीश,स्वार्मिल चंद्रा हिंदुस्तान, विवेकानंद पांडे, अनिल निषाद, नवनीत कौशल डब्बू, सुमित यादव, शिवम यादव, प्रमोद श्रीवास्तव, मनमीत गुप्ता, समीर शाही, राजू दुबे, राकेश यादव, राजेश श्रीवास्तव,डाक्टर अजय तिवारी, राजन तिवारी,प्रदीप पाठक, अशोक तिवारी, अंजनी सिन्हा, सत्येंद्र श्रीवास्तव मौजूद रहे।

