कोतवाली नगर मे दर्ज मुकदमे मे फरार चल रहे आरोपियों पर इनाम घोषित

कोतवाली नगर मे दर्ज मुकदमे मे फरार चल रहे आरोपियों पर इनाम घोषित

अयोध्या।थाना कोतवाली नगर मे पंजीकृत अभियोग में कुल 03 अपराधी फरार चल रहे है।जिन पर पुलिस ने इनाम घोषित किया हुआ है।कोतवाली नगर पुलिस के मुताबिक थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 681/2024 धारा 419,420,467,468,471, 120बी भादवि में फरार चल रहे अपराधी अभिषेक सिंह पुत्र बृजभूषण सिंह निवासी ग्राम सहनवा थाना को0 अयोध्या जनपद अयोध्या व विनय सिंह पुत्र अजय प्रताप सिंह निवासी रायपट्टी थाना खण्डासा जनपद अयोध्या की गिरफ्तारी हेतु 15,000 – 15,000 रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया है।वही थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 87/2025 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस में फरार चल रहे अपराधी रमाकान्त पाठक पुत्र स्व0 श्याम विहारी पाठक निवासी लक्ष्मणपुर कालोनी थाना को0 अयोध्या जनपद अयोध्या की गिरफ्तारी हेतु 15,000 रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *