गोमती नगर जनकल्याण महासमिति द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन

गोमती नगर जनकल्याण महासमिति द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन
गोमती नगर जनकल्याण महासमिति द्वारा मैक्स हॉस्पिटल( पूर्व में सहारा हॉस्पिटल) के सहयोग से महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी, महिलाओं में होने वाले रोगों के लक्षण एवं उनके निदान के उपाय एवं महिलाओं से संबंधित आवश्यक जांचों की जानकारी देने हेतु महा समिति द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन मैक्स हॉस्पिटल में किया गया। उक्त जागरूकता शिविर में महासमिति की सभी समितियों से आई हुई लगभग 107 महिलाओं ने बी पी, शुगर, कोलेस्ट्रॉल, यूरिक एसिड,कैल्शियम एवं बी एम डी की जांच करवाई। मैक्स हॉस्पिटल के मार्केटिंग मैनेजर आशीष शर्मा के सहयोग से आयोजित इस कैंप में ब्रेस्ट कैंसर,स्किन एवं आर्थोपेडिक्स के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने विस्तार से रोगों के लक्षण एवं उनके निदान हेतु बताया और महिलाओं की समस्याओं का समाधान भी बताया।महा समिति के महासचिव डॉ राघवेंद्र शुक्ला, कार्यकारी महासचिव कर्नल ए एन पांडे, सचिव संजय निगम, सांस्कृतिक सचिव आर डी मौर्य, महिला प्रभारी नीलम सिंह,शीला शुक्ला, शशि निगम, अर्चना शुक्ला, मीनाक्षी सिंह, मीरा सिंह, निर्मला सिंह, डॉ प्रियंका शुक्ला, पुष्पा पांडे के अतिरिक्त खंड समिति की समस्त महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *