जौनपुर: पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में शुक्रवार को साप्ताहिक परेड में ली गयी सलामी :तत्पश्चात किया गया निरीक्षण

जौनपुर: पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में शुक्रवार को साप्ताहिक परेड में ली गयी सलामी :तत्पश्चात किया गया निरीक्षण

जौनपुर :दिनांक 16 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक, जौनपुर द्वारा रिज़र्व पुलिस लाइन, जौनपुर में आयोजित शुक्रवार साप्ताहिक परेड की सलामी ली गई तथा परेड का विधिवत निरीक्षण किया गया। परेड के दौरान अनुशासन, एकरूपता एवं शारीरिक दक्षता का विशेष रूप से अवलोकन किया गया। परेड के क्रम में *समस्त प्रशिक्षु आरक्षियों की शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस को परखने हेतु दौड़ करवाई गई तथा अनुशासन एवं समन्वय बनाए रखने के उद्देश्य से ड्रिल कराई गई।* पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा परेड में सम्मिलित सभी *प्रशिक्षु आरक्षियों को साफ-सुथरी, स्वच्छ एवं नियमानुसार वर्दी धारण करने, साथ ही उचित टर्नआउट बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।*
इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा रिज़र्व पुलिस लाइन स्थित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित शाखाओं के कार्यों, व्यवस्थाओं एवं अभिलेखों का गहन अवलोकन किया गया। *तत्पश्चात आदेश कक्ष में उपस्थित कर्मचारियों का ओ.आर. किया गया, जिसमें कर्मचारियों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके समाधान हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।*
निरीक्षण के दौरान *पुलिस अधीक्षक महोदय ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने, साथ ही पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया।*

*सोशल मीडिया सेल*
*जनपद-जौनपुर*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *