जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील मड़ियाहूं में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में तहसील मड़ियाहूं के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के दौरान आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
बसंतु मिश्रा निवासी गोपालापुर, मड़ियाहूं द्वारा उनके खेत में अवैध निर्माण के संबंध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के भीतर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
बेअंत कुमार निवासी अहमदपुर, मड़ियाहूं द्वारा ग्रामीण सरहद पर दूसरा सरहद बनवाए जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
सुरजीत कुमार निवासी बीजोरा, मड़ियाहूं द्वारा पक्के रास्ते पर अवैध रूप से निर्माण किए जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया, जिस पर संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
हरि मंगल प्रजापति निवासी सुरेरी, मड़ियाहूं द्वारा प्रार्थना पत्र के माध्यम से भूमि विवाद के संबंध में अवगत कराया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित थाना प्रभारी को शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्तागण ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि तहसील परिसर में शौचालय की स्थिति ठीक नही होने के कारण समस्या का सामना करना पड़ता है, जिस पर जिलाधिकारी ने ई0ओे0 को सख्त निर्देश दिया कि 07 दिन की भीतर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करायें।
जिलाधिकारी के समक्ष कुल 82 शिकायते प्राप्त हुयी जिसमें से 07 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। तथा अवशेष प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित अधिकारियो को अग्रसारित करते हुए निस्तारण के निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि मा0 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्रों में दिनांक 18 जनवरी 2026 को विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत सभी विद्यालय खुले रहेंगे, जहां पर बीएलओ, सुपरवाइजर, वर्तमान प्रधान, पूर्व प्रधान , कोटेदार, बीएलए एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों सहित आमजन की उपस्थिति में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के आलेख्य प्रकाशन और ए0एस0डी0 सूची को पढ़कर सुनाया जाएगा। सभी अध्यापक बीएलओ एप के माध्यम से फॉर्म भरने में सहायता करेंगे। जनपद के सभी अधिकारी अपने-अपने बूथों पर भ्रमणशील रहेंगे।
उन्होंने बताया कि ऐसे युवा जिनकी आयु 01 जनवरी 2026, 01 अप्रैल, 01 जुलाई और 01 अक्टूबर को 18 साल पूर्ण हो रही है ऐसे मतदाता नये मतदाता बनने के लिए अपना फार्म -6 भरकर जमा कर सकते है। फार्म 6 के साथ घोषणा पत्र भरना अनिवार्य है। फॉर्म-6 नए मतदाताओं का नाम जोड़ने हेतु, फॉर्म-7 मृतक अथवा नाम विलोपन की आपत्ति हेतु तथा फॉर्म-8 नाम में अशुद्धि, संशोधन अथवा बूथ परिवर्तन के लिए भरा जाएगा।
अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व अजय अम्बष्ट की अध्यक्षता में तहसील केराकत के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसके साथ ही अन्य तहसीलों में भी संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
———–
जौनपुर, 17 जनवरी 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-03
अन्तः फसली खेती में निःशुल्क बीज प्राप्त करने का सुनहरा अवसर – उप कृषि निदेशक
उप कृषि निदेश डा0 वी0बी0 द्विवेदी ने अवगत कराया है कि निःशुल्क दलहन बीज मिनीकिट वितरण एवं प्रसार कार्यक्रम योजनान्तर्गत जायद-2026 में गन्ने की फसल के साथ दलहनी फसलें (उर्द एवं मूॅग) की अन्तः फसली खेती हेतु जनपद को उर्द बीज का 05 कुन्तल एवं मूॅग बीज का 42.80 कुन्तल लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जनपद के किसानों हेतु निःशुल्क बीज कृषि विभाग द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है। यह लाभ किसानों को प्रति हेक्टेयर 20 किलो ग्राम बीज की मात्रा की दर से प्राप्त होगा। इच्छुक किसान भाई जो गन्ने की फसल की खेती करते है तथा कृषि विभाग में अपना पंजीकरण कराए है वे कृषि विभाग के विभागीय पोर्टल दर्शन-2.0 के लॉगिन ीजजचेरूध्ध्ंहतपकंतेंदण्नचण्हवअण्पद पर अपने पंजीकरण नम्बर के माध्यम से गन्ने के साथ उर्द एवं मूॅग की खेत हेतु निःशुल्क बीज के लिए बुकिंग कर सकते है। बुकिंग कन्फर्म होने के पश्चात चयनित कृषक अपने विकास खण्ड के राजकीय बीज भण्डार से बीज का मिनीकिट प्राप्त कर लेंगे।
———
जौनपुर, 17 जनवरी 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-04
जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में दिव्यांग मतदाता जागरूकता हेतु गठित कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में दिव्यांग मतदाताओं की विकलांगता के प्रकार सहित मतदान केंद्रवार मैपिंग सुनिश्चित करना और दिव्यांग मतदाताओं के अद्यतन डाटा का रख-रखाव, दिव्यांगजन का नाम मतदाता सूची में अंकित है परन्तु ईआरओ नेट पर टैगिंग नहीं है, उनकी टैगिंग कराना, जिन दिव्यांग मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं है उनका चिन्हांकन कर मतदाता सूची में सम्मिलित कराने की कार्यवाही सुनिश्चित किया जाना और इस कार्य हेतु फार्म-6 भरा जाना, दिव्यांगजनों हेतु सक्षम बाधा-मुक्त वातावरण बनाना जिसमें सुलभ मतदान केंद्र शामिल हो और सुलभ मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाने, जिला स्तर पर स्वीप के माध्यम से दिव्यांगजनों के विशेष सुविधाओं हेतु विभिन्न माध्यमों से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने सहित विभिन्न बिन्दुओें पर विस्तार से चर्चा हुई।
जिलाधिकारी ने दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला को निर्देशित किया कि ऐसे दिव्यांग पेंशन के लाभार्थी जिनका नाम अभी मतदाता सूची में दर्ज नही है उन्हे चिन्हित करते हुए उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज करवायें तथा जिन दिव्यांगजन का नाम मतदाता सूची में अंकित है, परन्तु ईआरओ नेट पर टैगिंग नहीं है, उनकी टैगिंग सम्बन्धित ईआरओ/एईआरओ से समन्वय करते हुए कराना सुनिश्चित करें।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में मतदाता सूची में सम्मलित कुल मतदाताओं में 0.88 प्रतिशत दिव्यांग मतदाता है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सपा राकेश मौर्य, जिलाध्यक्ष बीएसपी संग्राम भारती, उपाध्यक्ष कांग्रेस राकेश सिंह ’’डब्बू, बीजेपी से सुर्दशन सिंह, सीपीआईएम से किरन शंकर रघुवंशी, अपना दल एस से लाल बहादुर पटेल, आप से सुबाष चन्द्र गौतम, कांग्रेस से अली असांरी, बीजेपी से स्कन्द पटेल, पीयुष, सहित अन्य राजनैतिक दल के सम्मानित प्रतिनिधिगण, उप जिला निर्वाचन अधिकारी परमानन्द झा, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, स्वीप कोर्डिनेटर मो0 मुस्तफा, जेसीआई चेतना से सरला माहेश्वरी और अंशिका, लायंस क्लब से संजीव साहू, डा0 सूरज जायसवाल, रोटरी क्लब से विवेक सेठी, रचना विशेष विद्यालय से डा0 संतोष कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
———-
जौनपुर, 17 जनवरी 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-05
उपायुक्त राज्य कर ने अवगत कराया है कि 17 जनवरी, 2026 को जनपद जौनपुर के उत्सव मोटल में शासन के निर्देशानुसार व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य शासन एवं व्यापारी समुदाय के मध्य प्रत्यक्ष संवाद स्थापित करते हुए व्यापारिक समस्याओं का निराकरण करना तथा व्यापारिक सुगमता को प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त आयुक्त (कार्यपालक) राज्य कर, वाराणसी संभाग-सी वाराणसी अनिल कुमार सिंह द्वारा की गयी जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चन्द्र की गरिमामयी उपस्थिति रही। व्यापारी संवाद कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों/अधिवक्ताओं द्वारा उठाये गये विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गयी तथा जी०एस०टी० व्यवस्था की विभिन्न प्रणालियों एवं नवीन परिवर्तनों तथा जानकारियों के विषय में भी अवगत कराया गया।
इस अवसर पर जी०एस०टी० विभाग के उपायुक्त अक्षय लाल, सुरेन्द्र कैथल, रजनेश कुमार, सुश्री कंचन सिंह गौर सहित विभिन्न अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें। जौनपुर बार एशोसिएशन की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेन्द्र सिंह, हरेन्द्र बहादुर सिंह, जे०के० मिश्रा आदि उपस्थित रहे साथ ही दिनेश टण्डन, पूर्व चेयरमैन, नगर पालिका परिषद, जौनपुर एवं व्यापार मण्डल के विभिन्न पदाधिकारी, एवं जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए व्यापारी बन्धु भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन वरूण कुमार त्रिपाठी, उपायुक्त राज्य कर जौनपुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से व्यापारियों की विभिन्न प्रकार की समस्याओं के दृष्टिगत उन्हें इस बात के लिए आश्वस्त किया गया कि वह अपनी समस्या के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारी/कर्मचारी से कभी भी सम्पर्क कर सकते है। व्यापारियों की सभी प्रकार की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा।
———-

