सदर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के हाथों ट्राई साइकिल पाकर दिव्यांगजनों के खिले चेहरे

सदर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के हाथों ट्राई साइकिल पाकर दिव्यांगजनों के खिले चेहरे

अयोध्या।दिव्यांग जनों के चेहरे पर उस समय खुशी की लहर साफ़-साफ़ दिखाई दिया।जब दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा पूर्ण नियोजित कार्यक्रम के मुताबिक बचपन डे केयर सेंटर परिसर जोगी तारा अयोध्या में सदर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के द्वारा ट्राई साइकिल पाया।इस संबंध में जिला दिव्यांग जन कल्याण अधिकारी चंद्रेश त्रिपाठी ने बताया मंगलवार को विधायक सदर वेद प्रकाश गुप्ता द्वारा बचपन डे केयर सेंटर परिसर जोगीतारा अयोध्या में सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन कर 36 ट्राईसाईकिल का वितरण किया गया।इस मौके पर सदर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि दिव्यांग जन समाज का अभिन्न अंग है और उनकी सुविधा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करना सरकार के प्राथमिकता है।ट्राईसाईकिल मिलने से दिव्यांग जनों को आवागमन में सुविधा होगी तथा वह दैनिक कार्य अधिक सहजता से कर सके।कहा कि सरकार द्वारा दिव्यांग जनों के कल्याण हेतु विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं जिसका लाभ पात्र व्यक्तियों तक निरंतर पहुंचा जा रहा है।कार्यक्रम में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *