विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय ओटीडी (One Trillion Dollar Economy) सेल की बैठक आयोजित की गई।

विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय ओटीडी (One Trillion Dollar Economy) सेल की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य में जनपद के योगदान को बढ़ाने हेतु कृषि उत्पादन एवं खाद्य प्रसंस्करण, उद्योग, पर्यटन, पशुपालन सहित विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा की गई।

संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्ययोजना तैयार कर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने, निवेश एवं रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा जनपद की आर्थिक गतिविधियों को गति प्रदान करने के निर्देश दिए गए।

साथ ही, विभागीय समन्वय के साथ विकास कार्यों में तेजी लाने एवं निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

————-

जौनपुर 31 अक्टूबर, 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-11

 

विकास भवन सभागार में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

इस अवसर पर विकास भवन परिसर में स्थापित सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा एवं क्रांति स्तंभ पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

 

कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अधिकारीगण एवं कार्मिकों द्वारा सरदार पटेल जी के महान व्यक्तित्व, आदर्शों, विचारों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं समर्पण के उनके आदर्शों को आत्मसात करने तथा उनके संकल्पों को दोहराने का आह्वान किया गया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *