व्यापारी के छिनैती के संदर्भ में व्यापार मंडल की बैठक सब्जी फल व्यापार संघ की एक आवश्यक बैठक नई सब्जी मंडी में अध्यक्ष राजमणि यादव की अध्यक्षता में आहूत की गई जिसमें नगर क्षेत्र से सिपाह तिराहे पर दो अज्ञात बदमाशों ने व्यापारी के गाड़ी में रखे रूपयो से भरे बैग को लेकर फरार हो गए, बैठक में व्यापारियों द्वारा गहरा रोष प्रकट किया गया, घटना 30 अगस्त दोपहर ढाई बजे की है शीतला चौकियां नवीन सब्जी फल मंडी में स्थिति ज्ञानचंद्र अग्रहरि की आलू प्याज सब्जी आढ़त की दुकान है प्रतिदिन की तरह उन्होंने अपनी दुकान बंद कर अपने कार से दोपहर में घर को निकले सिपाह तिराहे पर उन्होंने घर के लिए फल खरीदने के लिए जैसे ही वह अपनी कार से बाहर निकले सामने एक दुकान से फल लेने लगे इसी बीच घात लगाए बैठे दो अज्ञात बदमाशों ने गाड़ी का दरवाजा खोलकर बैग में रखे एक लाख पचपन हजार रूपए नकद व उसी बैग में रखे दुकान का बहीखाता भी बदमाश लेकर फरार हो गए, दिन दहाड़े हुई इस घटना की जानकारी सिपाह चौकी व कोतवाली में एफआईआर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा इस घटना की कोई कार्यवाही नहीं हुई घटना की पूरी तस्वीर पास में लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई है वही जिले में दिन-दहाड़े हुई इस दुस्साहस घटना से मण्डी परिषद के व्यापारियों में काफी रोष और नाराजगी है सब्जी फल व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने जिले के पुलिस अधीक्षक से इस घटना को पर्दाफाश करने की मांग की है इस घटना से नवीन सब्जी फल मण्डी समिति के व्यापारियों में डर व भय का माहौल बना हुआ है बैठक में महेंद्र सोनकर (महामंत्री) रामआसरे मौर्य (कोषाध्यक्ष) ज्ञानचंद अग्रहरि गुड्डू राइन,सुरेश सोनकर, मो आरिफ,गुलाबचंद्र गुप्ता, गुड्डू सोनकर, मो बाबर, लाल चंद गुप्ता, शीतल पाल, समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे बैठक का संचालन संघ के महामंत्री महेंद्र सोनकर ने किया !

