जिला समाज कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया है विद्यालयों में प्रवेश रिक्त सीटों के सापेक्ष किया जाएगा।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया है कि समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत जनपद जौनपुर में संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के ग्यासपुर, सिरकोनी, मटियारी, मुफ्तीगंज एवं मनिहा गोविंदपुर, धर्मापुर जौनपुर में शैक्षिक सत्र 2025–26 के लिए कक्षा 06, 07, 08 एवं 09 में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विद्यालयों में प्रवेश रिक्त सीटों के सापेक्ष किया जाएगा। प्रवेश हेतु इच्छुक छात्र/छात्राएं ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन हेतु अभ्यर्थी https://ats.upsdc.gov.in/OnlineApp/Menu पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं, जबकि ऑफलाइन आवेदन फार्म संबंधित विद्यालयों अथवा कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी, जौनपुर से प्राप्त किए जा सकते हैं।
प्रवेश प्रक्रिया का कार्यक्रम
• ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ : 20 जनवरी 2026
• ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 20 फरवरी 2026
• प्रवेश परीक्षा की तिथि : 15 मार्च 2026
• सफल अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन एवं प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ : 23 मार्च 2026
प्रवेश से संबंधित अधिक जानकारी हेतु अभ्यर्थी निम्न मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं— श्री दयाशंकर पाण्डेय – 6388949644, श्रीमती रागिनी सिंह – 9415449554, श्री राम बिहारी – 9898946458
——————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *