सीओ सिटी व अन्य अधिकारियों ने कैंट रेलवे स्टेशन व शहर मे चलाया चेकिंग अभियान
फोटो
अयोध्या।बुधवार को देर शाम कैंट रेलवे स्टेशन पर 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस व माघ मेला की सुरक्षा को लेकर सीओ सीओ सिटी श्रेयांश त्रिपाठी शहर क्षेत्रो के अलावा रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस मौके पर उन्होंने कैंट रेलवे स्टेशन सभी जगह पर मौजूद रेल यात्रियों के सामानो को भी खंगाला।उन्होंने डाग स्क्वाड टीम के अलावा आरपीएफ, जीआरपी व सिविल पुलिस के साथ स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म , सर्कुलेटिंग व पार्किंग एरिया इत्यादि में सघन चेकिंग अभियान चलाया।इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ कैंट रेलवे स्टेशन हरीश कुमार शाही,प्रभारी निरीक्षक कैंट रेलवे स्टेशन समर बहादुर सिंह,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अश्विनी कुमार पाण्डेय ने संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन परिसर में चेकिंग अभियान चलाया।

