*ग्रामीण पत्रकार एसोसिशन के पत्रकारों ने शोक सभा आयोजित करके दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी*

*ग्रामीण पत्रकार एसोसिशन के पत्रकारों ने शोक सभा आयोजित करके दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी*

*लखनऊ मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह के निधन पर गहरा दुख जताया*

*रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव*

*पाली–(हरदोई)* ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन शाहाबाद द्वारा एक शोकसभा का आयोजन वरिष्ठ पत्रकार सैय्यद रईस अली के मो० गिगीयानी स्थित एक स्कूल में किया गया।अभी चंद दिनों पूर्व ही वरिष्ठ पत्रकार व ग्रा०प०ए० के लखनऊ मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह,वरिष्ठ पत्रकार प्रियंक दीक्षित और वरिष्ठ पत्रकार अभिनव द्विवेदी की माता जी का आकस्मिक निधन हो गया है असमय मृत्यु को प्राप्त तीनों दिवंगत आत्माओं को उपस्थित पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।शोक व्यक्त करते हुए वरिष्ठ पत्रकार कमलेश मिश्रा ने कहा कि अखिलेश सिंह एक निर्भीक,निष्पक्ष और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने वाले वरिष्ठ पत्रकार थे।संगठन के महामंत्री वरिष्ठ पत्रकार आलोक पाठक ने अपने संगठन के मंडल अध्यक्ष दिवंगत पत्रकार अखिलेश सिंह को सज्जन,विनम्र एवं शालीन व्यक्तित्व का धनी बताते हुए अपने पत्रकार एसोसिएशन की अपूर्णीय क्षति बताया।उन्होंने मिलनसार व्यक्तित्व वाले प्रियंक दीक्षित और वरिष्ठ पत्रकार अभिनव द्विवेदी की माता जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए इसे पत्रकार परिवार का गहरा दुख बताया।एसोसिएशन के संरक्षक दिनेश प्रसाद मिश्रा,प्रांतीय सदस्य सैय्यद रईस अली व अशरफ अली ने भी कहा कि दिवंगत दोनों पत्रकारों ने अपने लंबे पत्रकारिता जीवन में सदैव सच्चाई और जनहित को प्राथमिकता दी।अंत में उपस्थित पत्रकारों में दिनेश प्रसाद मिश्रा,कमलेश मिश्रा,आलोक पाठक,सैय्यद रईस अली,अशरफ अली,प्रभाकर त्रिपाठी,अतुल मिश्रा,राम किशोर राठौर,दिनेश कुमार मिश्रा,अखिलेश बाथम,महेंद्र गुप्त,कमलेश त्रिवेदी,इजहार खा,रोहित गुप्ता,आशीष अवस्थी,अनिल शर्मा,गुड्डू वर्मा,कमलेश कुमार दो मिनट का मौन धारण करके शोक संतृप्त परिवारों को सहनशक्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *