मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश श्री गिरीश चंद्र यादव जी तथा जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र द्वारा एफ0एम0डी0 (खुरपका-मुंहपका रोग) टीकाकरण अभियान अन्तर्गत सातवें चरण का हरी झंडी दिखाकर टीकाकरण वैन को रवाना किया गया।

मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश श्री गिरीश चंद्र यादव जी तथा जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र द्वारा एफ0एम0डी0 (खुरपका-मुंहपका रोग) टीकाकरण अभियान अन्तर्गत सातवें चरण का हरी झंडी दिखाकर टीकाकरण वैन को रवाना किया गया।

इस अवसर पर मा० राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गिरीश चंद्र यादव जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि राज्य सरकार पशुधन स्वास्थ्य एवं पशुपालकों की आय वृद्धि के लिए निरंतर प्रयासरत है। एफ0एम0डी0 टीकाकरण अभियान पशुओं को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने पशुपालकों से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय सहयोग करते हुए अपने सभी पशुओं का समय से टीकाकरण अवश्य कराएं, ताकि पशुधन सुरक्षित रहे। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि टीकाकरण कार्य को पारदर्शी, सुचारु एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराया जाए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि एफ0एम0डी0 टीकाकरण अभियान 22 जनवरी 2026 से 10 मार्च 2026 तक संचालित किया जाएगा। जनपद जौनपुर को कुल 6,00,550 डोज वैक्सीन प्राप्त हुई है। जनपद के 21 विकास खंडों में 43 टीमें गठित की गई हैं। प्रत्येक टीम में एक उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी/पशु चिकित्सा अधिकारी, एक पशुधन प्रसार अधिकारी तथा दो से तीन च0श्रे0क0/पैरावेटो को सम्मिलित किया गया है।

एफ0एम0डी0 रोग एक विषाणु जनित अत्यधिक संक्रामक रोग है, जो बीमार पशुओं से स्वस्थ पशुओं में तेजी से फैलता है। इस रोग से गोवंश एवं महिषवंश अत्यधिक प्रभावित होते हैं। इसके प्रमुख लक्षणों में पशुओं को बुखार आना, खाना छोड़ देना, मुंह तथा खुर में छाले पड़ना आदि शामिल हैं।

इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 ओ0पी0 श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
———
जिला सूचना कार्यालय, जौनपुर द्वारा जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *