अनियंत्रित सफारी नाई की गुमटी से टकराई, एक की मौत, छह जख्मी

अयोध्या(संवाददाता) सुरेंद्र कुमार।  प्रयागराज हाईवे के डाभर सेमर स्थिति अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के सामने शुक्रवार की शाम भीषण हादसा में एक लोग की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गये। घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है। शुक्रवार की शाम थाना पूराकलंदर के डाभर सेमर में एक सफारी पर कुछ युवक बर्थडे पार्टी मनाकर लौट रहे थे, तभी अचानक सफारी का ब्रेक फेल हो गया और वह एक गुमटी में जा टकराई। गुमटी पर बैठे 17 वर्षीय मोहन तिवारी पुत्र रामजी निवासी खानपुर मसौधा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वहां मौजूद रुद्र प्रताप, करन पुत्रगण सन्तोष उम्र 20 वर्ष निवासी गोपालपुर डाभर सेमर थाना पूराकलंदर, रघुबीर पुत्र राम अजोर 32, शौरभ सिंह पुत्र अशोक सिंह 20, आकाश पुत्र ओम प्रकाश शुक्ला 20, राज पुत्र शिवनाथ 18 निवासीगण डाभर सेमर थाना पूराकलंदर को जख्मी हालत में जिला चिकित्सालय लाकर भर्ती कराया गया है जहां करन की हालत गम्भीर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *