अजित पवार जी राइफल शूटिंग के कायल थे उनका असामयिक निधन राष्ट्र और महाराष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति: तरुण देवेन्द्र सिंह चौहान राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा समर्थक मंच किसान मोर्चा*
उन्नाव: किसान मोर्चा मंच
28 जनवरी 2026: भाजपा समर्थक मंच किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जाने माने शार्प शूटर तरुण देवेन्द्र सिंह चौहान ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री अजित पवार जी के एक विमान दुर्घटना में हुए असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
अपने शोक संदेश में तरुण देवेन्द्र सिंह चौहान ने कहा, “श्री अजित पवार जी एक अत्यधिक लोकप्रिय जननेता थे, जिनका जमीनी स्तर पर जनता और विशेषकर किसान वर्ग से गहरा जुड़ाव था। उनका इस तरह अचानक चले जाना भारतीय राजनीति और महाराष्ट्र के विकास के लिए एक बड़ी क्षति है। वह अपनी प्रशासनिक कार्यकुशलता और निर्णय लेने की क्षमता के लिए सदैव याद किए जाएंगे। उनका राइफल शूटिंग में भी बहुत अच्छा हाथ था जून 2022 पुणे में उन्होंने मात्र 2 मिनट की कोचिंग में” फर्स्ट टाइम में में ही राइफल से सीधे टारगेट हिट किया था, जो कि साधारण बात नहीं होती । उनसे मेरे पिता स्वर्गीय शार्प शूटर देवेन्द्र सिंह चौहान जी के काफी मधुर सम्बन्ध बन गए थे, महाराष्ट्र में उनका साथ पापा को हमेशा मिलता रहता था और वे पिता जी और माता रेनू बाला चौहान को शूटिंग के हर मेडल पर बधाई देना भूलते नहीं थे । उनका जाना मेरे लिए एक पारिवारिक क्षति है ।”
तरुण चौहान जी ने आगे कहा कि दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल पवार परिवार और उनके समर्थकों के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को यह वज्रपात सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना किया।
यह दुर्घटना बारामती में लैंडिंग के दौरान हुई, जिसमें अजित पवार के साथ सवार अन्य 5 लोगों की भी मृत्यु हो गई है।
महाराष्ट्र सरकार ने अजित पवार जी के सम्मान में 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा किया गया
उनका अंतिम संस्कार गुरुवार (29 जनवरी 2026) को सुबह 11 बजे बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित देश के तमाम नेताओं ने भी उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी संवेदना व्यक्त की गई।

