इण्डियन इंटीग्रेटिड मेडिकल एसोसिएशन (आईआईएमए) शाखा की आम सभा की बैठक व चुनाव राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य डॉ. विक्रम आनन्द, डॉ. संजय मोदी की देख रेख में फैजुल्लागंज स्थित श्रद्धा पॉलीक्लीनिक पर हुआ सम्पन्न
लखनऊ: एसोसिएशन (आईआईएमए) शाखा की आम सभा की बैठक व चुनाव राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य डॉ. विक्रम आनन्द, डॉ. संजय मोदी की देख रेख में फैजुल्लागंज स्थित श्रद्धा पॉलीक्लीनिक पर चुनाव सम्पन्न होने से पूर्व आई.आई.एम.ए. उत्तर प्रदेश की प्रभारी डॉ. सुनयना उपाध्याय ने सभी चिकित्सको के समक्ष आई.आई.एम.ए. संगठन द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार से 4 प्रमुख मांगो में को लेकर विस्तृत चर्चा करी। चार मांगो में –
1 – आयुर्वेद यूनानी चिकित्सकों को टांके लगाने, इंट्रावीनस इंजेक्शन व ड्रिप लगाने का अधिकार मिलना चाहिए।
2 – एन.आर.एच.एम. में कार्यरत आयुष चिकित्सकों का मानदेय बढ़ाना चाहिए।
3 – एम.डी. आयुर्वेद व एम.एस. आयुर्वेद के कार्यक्षेत्र को बढ़ाया जाए।
4 – आयुर्वेद, यूनानी एवं होम्योपैथक चिकित्सकों को उनके द्वारा संचालित क्लीनिक के संचालन हेतु प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रमाण पत्र एवं बायो मेडिकल वेस्ट प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की अनिवार्यता खत्म करी जाएं।
तत्पश्चात डॉ.विक्रम आनन्द व डॉ.संजय मोदी की देख रेख में लखनऊ शाखा का चुनाव सम्पन्न हुआ जिसमें –
डॉ. बाल मुकुंद राय – अध्यक्ष
डॉ. स्वाति गुप्ता – उपाध्यक्ष
डॉ. अरुण द्विवेदी – सचिव
डॉ. राणा सिंह – कोषाध्यक्ष
पद हेतु सर्व सम्मति से चुना गया। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को फूल मालाएं पहनाकर उनका अभिवादन किया गया। नव निर्वाचित कार्यकारणी का कार्यकाल 1 वर्ष का रहेगा। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित चिकित्सकों में डॉ विकास सिंह, डॉ वंशीधर वर्मा, डॉ शिव राम, डॉ सुधाकर,डॉ अरुण श्रीवास्तव, डॉ नीलम चौधरी, डॉ शिव कांत द्विवेदी, डॉ अनंत कृष्ण पटेल, डॉ डॉली चंद्रा, डॉ जयप्रकाश नारायण, डॉ उदित छेत्री, डॉ.अनिल पांडेय, डॉ.सुशील त्रिपाठी इत्यादि चिकित्सक मौजूद रहे।
बैठक में संचालन डॉ. नीलम चौधरी ने एवं सभी चिकित्सकों का आभार डॉ. सुनयना उपाध्याय ने व्यक्त किया।

